दोस्तों आज इस लेख में आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के एक जाने-माने सिंगर, एक्टर और पावर स्टार कहे जाने वाले की बात करेंगे यह स्टार अपने लाखों फैन्स के दिलो पर राज करता हैं देखा जाए तो उनके गानो और फिल्मो के तो लोग बहुत ज्यादा दिवाने हैं. उनकी शायद ही कोई ऐसा फिल्म होगी जो कि परदे पर हिट नही रही होगी. 35 वर्ष के इस स्टार का विवादों से भी बहुत ही करीब का रिश्ता रहता है भोजपुरी एल्बम से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले इस भोजपुरी अभिनेता ने अब तक सैकड़ों हिट फिल्मे डे चूका है
जी हाँ हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह की आज इस बायोग्राफी में आप बहुत कुछ जानेगे तो चलिए जानते है पवन सिंह के बारे में विस्तार से…
पवन सिंह प्रारम्भिक जीवन और परिवार
पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी वर्ष 1986 आरा, बिहार के जोकहरी में हुआ था। उनके पिता का नाम रामाशंकर सिंह था। उनका निधन 2017 में 74 वर्ष की आयु में हो गया था। पवन सिंह तीन भाई हैं और तीनों भाइयों में वे सबसे छोटे हैं।

शिक्षा
पवन सिंह का प्राथमिकी शिक्षा बिहार के आरा जिला के ही एच. एन. स्कुल से हई है और कालेज महाराजा कॉलेज आरा से अपना पढ़ाई पुरा किये है। इन्टरनेट से मिली जानकारी के अनुसार पवन सिंह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है परन्तु संगीत के मामले में किसी से भी कम नही है। हाल ही में उन्होंने “क्रैक फायटर” फिल्म के लिए एक करोड़ में साइन किया, जिससे वे भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार हो गए
- यह भी पढ़ें :
- महान वैज्ञानिक डॉ होमी जहांगीर भाभा का जीवन परिचय (Biography)
- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जीवन परिचय (Biography)
पवन सिंह का फ़िल्मी करियर
पवन सिंह ने अपने फ़िल्मी सफर कि शुरूआत एक गायक के रूप में किए थे और उनका पहला एल्बम था ओढ़निया वाली यह एल्बम वर्ष 1997 में रिलीज़ किया गया था और दर्शकों को काफ़ी बेहद पसंद भी आया था। उसके बाद वर्ष 2005 में ”काच कसैली” को रिलीज किया। वर्ष 2007 में आई फिल्म रंगिली चुनरिया तोहरे नाम से में वह मुख्य अभिनेता के रूप में नज़र आये और भोजपुरी फिल्मो में सफ़र शुरू किया।
2008 में पवन सिंह ने एल्बम लॉलीपॉप लागेलु (शीर्षक गीत) को रिलीज़ किया। पवन सिंह की पहचान “लॉलीपॉप लागेलु” से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँच गई. यह गाने ने हर भाषा के लोगों को झुमने पर मजबूर कर कर दिया था.
Pawan Singh ने अभी तक 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्म और 200 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम को कर चुके है, हाल ही में एक भोजपुरी फिल्म ”क्रेक फाइटर” के लिए इन्होने एक करोड़ रुपये लिए जिसके कारण ये भोजपुरी इंडिस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर बन चुके हैं।

Pawan Singh का व्यक्तिगत जीवन
पवन सिंह के निजी ज़िंदगी कि बात करें तो वह एक बेहद मनमौजीपन मिजाज़ के इंसान हैं और हंसने हंसाने में विश्वास करते हैं। 1 दिसंबर साल 2014 को वह अपने बड़े भाई के साली के साथ यानी कि निलम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे और दोनो साथ में सुखद जीवन व्यतीत कर रहे थे
लेकिन उनके जीवन में एक दुख कि घड़ी तब आई जब 8 मार्च वर्ष 2015 में उनकि पत्नी निलम सिंह ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी कि वजह आज तक पता नही चल पाई इसके बाद पवन सिंह उतर प्रदेश की ज्योति सिंह के साथ 5 मार्च वर्ष 2018 को कोर्ट में जा के शादी कर ली। फिर इसके बाद 6 मार्च 2018 को, ज्योति सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की। ज्योति सिंह खुद एक भोजपुरी एक्टर्स है।
Pawan singh की पत्नी का गांव मिट्टी गांव, बलिया जिला, उत्तर प्रदेश, भारत में है। ज्योति सिंह के पिता का नाम राम बाबू सिंह वह एक बहुबली भी है।
Pawan Singh Affairs affair and controversy : अफयेर और विवाद
इनके पूरे सफर के दौरान पवन सिंह का नाम बहुत सारी महिलाओं के साथ जोड़ा गया जिसमें से पहला नाम है नीलम सिंह का जो उनकि पहली पत्नी थीं और उन्होने आत्मह्त्या कर ली। फिर दुसरा नाम है अदाकारा उर्वशी चौधरी जिनके साथ Pawan Singh के प्रेम संबंध कि खबरें तो आई लेकिन यह कभी साबित नही हो पाया।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिलेशनशिप
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अफेयर और ब्रेकअप ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। पवन सिंह उस समय अक्षर सिंह के साथ रिलेशनशिप में आए जब उनकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। हालांकि, Pawan singh और अक्षरा सिंह के रिश्ते अंत बहुत ही बुरा हुआ था। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। अक्षरा सिंह का कहना था कि पवन सिंह ने उनके साथ रिश्ते रहते हुए चोरीछिपे ज्योति सिंह के साथ शादी की थी।

पवन सिंह और मोनालिसा का रिश्ता
पवन सिंह का नाम मोनालिसा के साथ जुड़ा था। यहां तक कहा जाता है कि जब Pawan Singh की पहली पत्नी नीलम सिंह ने मोनालिसा की वजह से सुसाइड कर लिया था। हालांकि, इसका अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

पवन सिंह और रानी चटर्जी
पवन सिंह और रानी चटर्जी के अफेयर के भी खूब चर्चा हुई। हालांकि, दोनों ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा। वहीं, रानी चटर्जी ने एक इंटरव्यू में वो एक भोजपुरी स्टार के साथ कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में थीं। लेकिन, वो उनका शोषण करता था इसलिए उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद कयासबाजी होने लगी थी कि वो एक्टर कहीं Pawan singh ही तो नहीं हैं।

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने भी लगाया गर्भपात कराने का आरोप
पवन सिंह साल 2018 में दूसरी शादी ज्योति सिंह के साथ की थी। वह भी स्टार अदाकारा हैं अब दोनों के बीच काफी दूरियां आ चुकी हैं और तलाक तक नौबत पहुंच चुकी है। Pawan Singh ने तलाक की अर्जी की फाइल की है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ज्योति सिंह के वकील ने बताया है कि Pawan singh आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट और गाली गलौच करते थे। Pawan Singh ने शादी के बाद दो बार पत्नी का गर्भपात करवाया है। क्षतिपूर्ति के लिए साढ़े तीन लाख रुपये हर महीने की मांग की है।

अश्लीलता फैलाने और डबल मीनिंग वाले गाने गाने का आरोप भी लगा
पवन सिंह पर अश्लीलता फैलाने और डबल मीनिंग वाले गाने गाने का आरोप भी लगते रहे हैं, एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा। 10 सितंबर 2009 को प्रबोधिनी फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए थे।
याचिकाकर्ता ने Pawan Singh सहित तीन भोजपुरी गायकों पर अश्लीलता फैलाने और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की छवि को खराब करने का आरोप लगाया था। लेकिन जीवन में इतने उतर चढाव के बाद भी कभी Pawan singh की लोकप्रियता कम नहीं हुई।
पवन सिंह को मिले अवार्ड
सन 2016 और 2017 में पवन सिंह को बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड मिला है। वही 2017 में बेस्ट अभिनेता का भी अवॉर्ड अवार्ड उन्हें मिल चूका है। 2018 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार Pawan Singh को मिला जिसे अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स के द्वारा दिया गया था। सिंगापुर अन्तरराष्ट्रीय भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड्स 2019 में सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता पुरस्कार भी पवन सिंह को मिला है।
पवन सिंह की नेट वर्थ और कार कलेक्शन
खबरों के मुताबिक 36 वर्षीय भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह आज करीब 32 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक हैं और वह आज एक फिल्म के लिए औसतन 40 – 45 लाख और एक गाने के लिए 2 से 3 लाख चार्ज करते हैं. Pawan singh की कुल संपत्ति में उनके पास मौजूद करोड़ों के लग्जरी घर, करीब 1.2 करोड़ की गाड़ियाँ और जमीनी जायदाद शामिल है.

घरों की बात कि जाए तो पवन सिंह के पास मुंबई, लोखंडवाला में एक 4BHK फ्लैट मौजूद है जिसे उन्होंने हाल ही में करीब 3 करोड़ में खरीदा था. इसके अलावा उनके पास बिहार के आरा जिले में भी एक आलीशान घर मौजूद है. गाड़ियों की बात कि जाए तो उनके पास 78 लाख की मर्सिडीज बेंज GLE 250d, 25 लाख की फॉरच्यूनर और 14 लाख की Mahindra Scorpio जैसी गाड़ियाँ मौजूद है.
राजनीतिक करियर
2014 में वे बीजेपी में शामिल हुए महासचिव अरुण सिंह ने पवन सिंह को पार्टी महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और बिहार राज्य भाजपा इकाई के प्रमुख नित्यानंद राय की मौजूदगी में भगवा गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
पवन सिंह की फिल्में
मुकाबला | खून का इलज़ाम | भोजपुरिया राजा | गदर | त्रिदेव |
जिद्दी | सरकार राज | सत्या | तेरे जैसा यार कहाँ | तबादला |
धड़कन | योधा अर्जुन पंडित | साईया सुपर स्टार | रंगिनी चुररिया तोहर नाम | भोजपुरीया दरोगा |
प्रतिज्ञा | सइया के साथ मड़इया में | जोगीजी धीरे धीरे | तू जान हउ हमार | उमरिया कइनी तोहर नाम |
लाडाई ला अँखिया ये लॉन्डे राजा | दरार | पवन पुरवइया | ओढनिया कमाल करे | प्यार बिना चेन काहा |
डोली चढ़के दुलहिन सासुरल चली | देवरा बड़ा सतावेला | रंगबाज़ दरोगा | कानून हमरा मुट्ठी में | भगजोगनी |
चोरवा बनल दामद | देवर भाभी | हमरा माटी में दम बा | गुंडा राज | सिंदूर दान |
भइया के साली ओढ़निया वाली | जंग | रंगबाज़ राजा | सौगंध गंगा मइया के | जब केहू दिल में समा जाला |
Note-(यहां दी गई जानकारियां इन्टरनेट और किताबों पर आधारित हैं, यहाँ दी गई जानकारी प्रमाणित नहीं है. लेकिन हम सब ने कोशिश की है कि आप तक जानकारी सटीक और सही पहुंचे, यदि हमसे कोई त्रुटि होती है तो हम क्षमाप्राथी है. लेकिन यहाँ डी गयी जानकारी पूर्णतः सही है इसकी हम जिम्मेदारी नहीं लेते है.)