फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बासु का जीवन परिचय, Bipasha Basu Biography

दोस्तों आज इस जीवन परिचय में आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जानी मानी एक्ट्रेस ओर मॉडल की बात करेंगे जो अपने लाखों फैन्स के दिलो पर राज करती हैं देखा जाए तो उनके गानो और फिल्मो के तो लोग बहुत ज्यादा दिवाने हैं. उन्हें हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। बेहतरीन अभिनय के लिए इस एक्ट्रेस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया साथ ही यह अपने सिने कैरियर में अब तक लगभग 60 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

जी हाँ हम बात कर रहे हैं फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu) की, आज इस बायोग्राफी में आप बहुत कुछ जानेगे तो चलिए जानते है फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बासु के बारे में विस्तार से…

Bipasha Basu – परिचय और परिवार

बिपाशा बासु (Bipasha Basu) का जन्म हिंदू बंगाली परिवार में 7 जनवरी 1978 नई दिल्ली में हुआ और कोलकाता में पली-बढ़ी हैं। उनकी एक बड़ी बहन बिदिशा और छोटी बहन विजेता हैं। इनके पिता का नाम  हीरक बसु है जो  कोलकाता में एक निर्माण कंपनी के मालिक हैं. और माता  ममता बसु एक गृहिणी है.

प्रारम्भिक जीवन और शिक्षा

बिपासा बासु (Bipasha Basu) ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पहली-चौथी कक्षा की एपीजे हाई स्कूल, दिल्ली में की उसके बाद आगे की पढाई कोलकाता से पूरी की है। Bipasha Basu ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में कोलकता से ही की थी। इसके बाद विपाशा ने मॉडलिंग में अपना भाग्य अजमाने की सोची और वह कामयाब भी हुई. इसी दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा। और बिपासा बासु इस इसकी विजेता भी बनी।

फ़िल्मी करियर

Bipasha Basu ने 1996 में सुपरमॉडल का कॉन्टेस्ट जीता था, और बाद में फेशन मॉडल के रूप में अपना करियर आगे बढ़ाने लगीं। इसके बाद से इन्हें फिल्मों में काम करने के बहुत से ऑफर आने लगे थे।

सुपरमॉडल प्रतियोगिता में बिपाशा (Bipasha Basu) ने भी भाग लिया था, जिसमें जज, विनोद खन्ना भी थे। वे बिपाशा को अपने बेटे, अक्षय खन्ना के साथ हिमालय पुत्र फिल्म में लेने की सोच रहे थे, पर बिपाशा ने ये कह कर मना कर दिया था कि अभी वो काफी छोटी हैं और इसके बाद ये किरदार अंजला झवेरी को मिल गया था। इसके बाद इन्हें जया बच्चन ने अपने बेटे, अभिषेक बच्चन के साथ जेपी दत्ता की फिल्म “आखिरी मुग़ल” के लिए मना लिया, पर ये फिल्म बन नहीं पाई हालांकि इस फिल्म के लिए पहले सुनील शेट्टी के साथ बिपाशा को चुना गया था, पर इन्होंने मना कर दिया।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) एक बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री हैं। बिपाशा को हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। वह अब तक बॉलीवुड की कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बिपाशा हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी काम किया हैं।

बिपासा बसु (Bipasha Basu) ने अपने हिंदी फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत वर्ष 2001 में अब्बास निर्देशित फिल्म अजनबी से की थी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आयीं थी। इस फिल्म में विपाशा (Bipasha Basu) के अलावा बॉबी देओल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म अजनबी में वह नेगेटिव भूमिका में नजर आयीं थी। फिल्म अजनबी में उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया था.

इनकी पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म राज़ (2002) थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके कारण इनका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हेतु फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन भी हुआ था।

साल 2003 में आई फिल्म ‘जिस्म’ बिपाशा के फ़िल्मी कैरियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में बिपाशा एक बार फिर से नेगेटिव किरदार में नजर आयीं थीं। ‘जिस्म’ में बिपाशा के अपोजिट एक्टर ‘जॉन अब्राहम’ मुख्य भुमिका में थे। बिपाशा और ‘जॉन अब्राहम’ की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और यह फिल्म भी सुपरहिट हुई। बिपाशा बसु ने अपने सिने कैरियर में अब तक लगभग 55 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बिपाशा (Bipasha Basu) को कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें फिल्मफेयर के 6 नामांकन और एक पुरस्कार भी शामिल है।

इसके बाद Bipasha Basu ने संजय गांधवी की फिल्म मेरे यार की शादी है में एक सहायक भूमिका में काम किया था, हालांकि डेविड धवन की चोर मचाये शोर फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके अलावा ये महेश बाबू और लीसा रे के साथ तेलुगू फिल्म, टक्करी दोंगा में एक सहायक किरदार के रूप में दिखाई दी। इसी साल इनकी एक और फिल्म, गुनाह भी बॉक्स ऑफिस में सफल नहीं हो पाई। इस फिल्म में बिपाशा एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रही थी, जिसे दोषी से प्यार हो जाता है और वो उसे सुधारने का प्रयास करते रहती है। 

फिल्म मणि शंकर की रुद्राक्ष थी, जो बॉक्स ऑफिस में काफी बुरी तरह असफल रही। उसके बाद इन्होंने रक्त फिल्म में कार्ड द्वारा भविष्य देखने वाली एक औरत की भूमिका निभाई. इसके बाद अनिल शर्मा की  फिल्म मदहोशी की थी, जिसमें इन्होंने जॉन अब्राहम के साथ काम किया था। इसमें इन्हें एक मानसिक रूप से बीमार एक लड़की की भूमिका मिली थी,

2005 में Bipasha Basu ने बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा के साथ बरसात फिल्म में काम किया। इन्होंने सचिन के साथ तमिल फिल्मों में भी अपनी शुरुआत की और उस फिल्म के हिट होने के बाद इन्होंने प्रकाश झा की अपहरण में भी काम किया। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले के कारण राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

नो एंट्री, कॉर्पोरेट और धूम 2 जैसी फिल्मों से मिली सफलता ने इन्हें एक सफल अभिनेत्री बना दिया। नो एंट्री ने बॉक्स ऑफिस में 750 मिलियन की कमाई की और 2005 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

Bipasha Basu Affairs affair : अफयेर

बिपाशा बसु ने हिंदी सिनेमा में जितनी फिल्मों के चर्चा बटोरी उससे कंही ज्यादा मीडिया में उनकी लव लाइफ में सुर्ख़ियों में रही हैं। हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद बिपाशा बसु का पहला नाम उनके को-स्टार और अभिनेता डीनो मारिया के साथ जुड़ा था। डीनो मारिया उनके साथ कई फिल्मों में नजर आये थे, जिनमे राज, गुनाह, रक्त जैसी फ़िल्में शामिल थीं। हालाँकि दोनों की लव-लाइफ कुछ ही दिन चल सकी और दोनों की राहें जुदा हो गयी।

अभिनेता डीनो मारिया के बाद बिपाशा बसु का नाम बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के साथ जुड़ा। बॉलीवुड गलियारों के मुताबिक दोनों ही सितारे अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन किसी कारण दोनों के बीच अलगाव हो गया। बिपाशा से अलग होने के बाद जॉन ने बैंकर प्रिया रुन्चाल से शादी रचा ली।

जॉन के बाद बिपाशा की जिंदगी में हरमन बावेजा आये। यहाँ तक की दोनों की सगाई भी हो चुकी थीं, लेकिन शादी तक बात आते-आते बिगड़ गयी और एक बार फिर से बिपाशा अकेली रह गयी। बिपाशा बसु का नाम साउथ स्टार राणा दुगुबत्ती के साथ भी जुड़ चुका हैं। दोनों ही फिल्म दम मारो दम में एक दूसरे के साथ नजर आये थे। हालंकि फिल्म के बाद दोनों की बढ़ती नजदीकियों ने कई सुर्खियाँ भी बटोरी थीं।

(Bipasha Basu): विवाहिक जीवन –

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों पहली बार अपनी फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे, जहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और एक साल बाद बिपाशा ने करण से बंगाली रीति-रिवाज से 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली।  बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया. एक्ट्रेस शादी के करीब 6 साल बाद मां बनी हैं. 

बिपाशा से पहले करण दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों ही बार उनका तलाक हुआ। उनकी पहली पत्नी श्रद्धा निगम (2008-2009) और दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट (2012-2016) रही हैं।

Bipasha Basu controversy : विवाद

अमर सिंह और बिपाशा बासु का फोन टेप स्कैंडल

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और अमर सिंह की फोन कॉल जब यू-ट्यूब पर वायरल हुई तब काफी बवाल हुआ था। इसे अगर बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज में से एक कहा जाय तो गलत नहीं होगा। बाद में दोनों ने उस फोन कॉल को फेक कह कर मामले को शान्त करने की कोशिश की थी।

करीना कपूर के साथ फाइट

यह तो हम सब जानते हैं कि एक ही वक्त की अदाकाराओं में थोड़ा मनमुटाव रहता है लेकिन बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करीना कपूर जैसा मनमुटाव बहुत कम अदाकाराओं में होता हैं। अपने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में तो करीना ने बिपाशा को काली बिल्ली तक कह दिया था। खबरों के मुताबिक बाद में करीना और बिपाशा में पैच-अप हो गया था।

(Bipasha Basu): चाइल्ड लेवर कॉन्ट्रोवर्सी

बिपाशा बसु का नाम चाइल्ड लेवर के कारण भी मीडिया में आ चुका है। बात कुछ ऐसी थी कि बिपाशा ने दो बच्चियों को अपने जूते के फीते खोलते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके बाद लोगों ने बिपाशा की काफी आलोचना की थी। इस बात पर सफाई देते हुए बिपाशा ने कहा था कि उन दोनो लड़कियों में से एक उनकी बहन है और दूसरी लड़की उनकी बहन की दोस्त है। तब जाकर मामला कुछ शान्त हुआ था।

(Bipasha Basu): बिपाशा बसु और अवार्ड

फिल्मफेयर पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला2002 · अजनबी
आईआईएफए पुरस्कार – स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर – फीमेल2002 · अजनबी
बॉलीवुड फ़िल्म पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ खलनायक2004 · ज़िस्म
ज़ी सिने पुरस्कार – डायनामिक डुओ2003 · राज़
आईआईएफए पुरस्कार – वर्ष का नया चेहरा2002
आईआईएफए पुरस्कार – स्टाइल दीवा ऑफ़ द इयर2009
स्टारडस्ट पुरस्कार – स्टाइल आइकॉन ऑफ़ द ईयर – फीमेल2013
GIFA Critics Best Actress Award2007 · कॉरपोरेट
बॉलीवुड फ़िल्म पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री2007 · कॉरपोरेट
ग्लोबल इंडियन फिल्म अवार्ड – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री2007 · कॉरपोरेट

फिल्में

बिपाशा (Bipasha Basu) ने ‘राज'(2002), ‘आंखे’ ( 2002), ‘गुनाह’ (2002), ‘जिस्म’ (2003), ‘जमीन’ (2003), ‘एतबार’ (2004), ‘मदहोशी’ (2004), ‘फिर हेराफेरी’ (2006), ‘धूम 2’ (2006), ‘रेस’ (2008), ‘आत्मा’ (2013) सहित कई फिल्मों में काम किया है। वे आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में नजर आईं थीं।

Note-(यहां दी गई जानकारियां इन्टरनेट और किताबों पर आधारित हैं, यहाँ दी गई जानकारी प्रमाणित नहीं है. लेकिन हम सब ने कोशिश की है कि आप तक जानकारी सटीक और सही पहुंचे, यदि हमसे कोई त्रुटि होती है तो हम क्षमाप्राथी है. लेकिन यहाँ डी गयी जानकारी पूर्णतः सही है इसकी हम जिम्मेदारी नहीं लेते है.)

Advertisement

लता मंगेशकर जी का...

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) विश्व में अपनी सुरीली आवाज...

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का...

भारत मे IPL ने देश के बहुत से क्रिकेटरों...

Siddharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा...

Biography of Siddharth Malhotra के लेख में आपको सिद्धार्थ...

अटल बिहारी वाजपेयी की...

नमस्कार दोस्तों आज के हमारे अटल बिहारी वाजपेयी की...

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का...

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 : भारत के प्रमुख...

KGF सुपर स्टार Yash...

KGF Chapter 1 और KGF चैप्टर 2 जैसी Blockbuster...

लता मंगेशकर जी का पूरा जीवन परिचय (Lata Mangeshkar Biography in Hindi)

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) विश्व में अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर है. पद्म विभूषण, भारत रत्न से सम्मानित पार्श्वगायिका लता मंगेशकर जिन्होंने सैकड़ों फिल्मी...

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | SuryaKumar Yadav Biography in Hindi

भारत मे IPL ने देश के बहुत से क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच दिया है. जिसके कारण अनेक क्रिकेटरों...

Siddharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा का जीवन परिचय (Biography of Siddharth Malhotra)

Biography of Siddharth Malhotra के लेख में आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में जैसे उनका जन्म, जन्मस्थान, शिक्षा, करिअर आदि के बारे जानेगें. उन्हें...

अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन परिचय (Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi)

नमस्कार दोस्तों आज के हमारे अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन परिचय – Atal Bihari Vajpayee Biography in Hindi में हम आपको एक ऐसी शख्सियत...

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का जीवन परिचय (Biography of Netaji Subhash Chandra Bose)

Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti 2023 : भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती...

KGF सुपर स्टार Yash का जीवन परिचय- Kannad Actor Yesh Biography

KGF Chapter 1 और KGF चैप्टर 2 जैसी Blockbuster फिल्म करने वाले Yash (यश) कन्नड़ अभिनेता आज भारत के सबसे बड़े Star बन गए...

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह का जीवन परिचय – Pawan Singh biography in Hindi : 

दोस्तों आज इस लेख में आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के एक जाने-माने सिंगर, एक्टर और पावर स्टार कहे जाने वाले की बात करेंगे यह स्टार अपने...

महान वैज्ञानिक डॉ होमी जहांगीर भाभा का जीवन परिचय (Biography)

डॉ होमी जहांगीर भाभा: आज हम  भारत के एक ऐसे  जाने – माने  और महान वैज्ञानिक के जीवन के बारे जानेगे जो एक वैज्ञानिक...

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जीवन परिचय (Biography)

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जीवन परिचय (Biography), Abdul Kalam Awards (पुरस्कार), Abdul Kalam Books (किताबें)आज हम आप सभी को एक शख्स के जीवन से...
error: Content is protected !!